पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ना किसानों ने लगाया भाई भतीजावाद का आरोप

गन्ना किसानों ने लगाया भाई भतीजावाद का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्रीकल्चर रिपोर्टर| श्रीगंगानगर

खेतोंमें खड़ा सारा गन्ना खरीदने के मामले में किसान पर्ची वितरण में भाई भतीजावाद का आरोप लगाते हुए बुधवार को महा प्रबंधक अरुण गर्ग से मिले। किसानों का नेतृत्व गन्ना उत्पादक किसान प्रबंधक समिति के महासचिव सतविंद्र सिंह एवं सतनाम सिंह ने किया। किसानों ने आरोप लगाया कि ट्रालों में अा रहे गन्ने का वजन कंट्रोल नहीं किया जा रहा। पांच पर्चियों में ही इतना गन्ना जाता है जितने में दस किसानों को पर्चियां वितरित की जा सकती है। उधर महाप्रबंधक ने पर्ची वाले किसानों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। गर्ग ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पहले बॉन्ड के अनुरूप 55 क्विंटल प्रति बीघा गन्ना खरीदना है। हालांकि इसके बाद भी मिल चलाए रखने की प्रबंधन ने तैयारी कर ली है लेकिन एक दो बीघा गन्ने वाले किसान भी ढाई तीन सौ क्विंटल वाला ट्राला भरकर ले आते हैं, इससे व्यवस्था बिगड़ रही है।