पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव के लिए हर बूथ पर होगा पीठासीन मतदान अधिकारी

निकाय चुनाव के लिए हर बूथ पर होगा पीठासीन मतदान अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| नगरपरिषदनगरपालिका चुनावों के लिए प्रशासन हर मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारियों की नियुक्ति करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे में नए निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर आरएस जाखड़ ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर 1400 से ज्यादा मतदाता हैं। वहां एक पीठासीन अधिकारी तीन मतदान अधिकारी होंगे। मतदान दल में कार्मिकों की नियु€क्ति उनके मूल पद, वेतनमान स्तर के अनुसार की जाएगी। चुनाव ड्यूटी लगाते समय कार्मिकों की वरिष्ठता का ध्यान रखा जाएगा, साथ ही यह ध्यान भी रखा जाएगा कि वह उसी क्षेत्र का निवासी नहीं होना चाहिए और ना ही उस नगरपालिका में तैनात हो। सभी मतदान केंद्रों पर आरक्षित कर्मी भी रखे जाएंगे। मतदान दलों को दो बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला प्रशिक्षण केवल पीठासीन अधिकारी प्रथम मतदान अधिकारी को दिया जाएगा। इसके बाद दूसरा प्रशिक्षण मतदान दलों के सभी सदस्यों को मतदान केंद्र की रवानगी के दिन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर नगरपालिका के लिए एक आरओ एआरओ की नियुक्ति होगी।