- Hindi News
- नेशनल हाईवे पर पैचवर्क किए बगैर इंटरलॉकिंग
नेशनल हाईवे पर पैचवर्क किए बगैर इंटरलॉकिंग
नगरपरिषदकीओर से गड्ढों से युक्त नेशनल हाईवे पर पैचवर्क कराए बगैर इंटरलॉकिंग का रुका हुआ काम फिर शुरू किया जा रहा है। हर साल हाईवे पर सड़क का निर्माण किया जाता है और बारिश आते ही जलभराव से क्षतिग्रस्त हो जाती है।
इस बार भी बारिश के बाद जलभराव से सुखाडिय़ा सर्किल से बीरबल चौक तक बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। इन पर पैचवर्क कराए बगैर परिषद सड़क के एक साइड में इंटरलॉकिंग का काम कराने जा रही है। दूसरी तरफ नगरपरिषद ने अपने इलाके में कारपेट सड़कों को उखाड़कर सीसी सड़कों का निर्माण करवा दिया है। सुखाड़िया सर्किल से बीरबल चौक की सड़क पर बारिश के वक्त हर साल जलभराव होने से सड़क क्षतिग्रस्त होने से लाखों का नुकसान होता है। इससे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इस मार्ग पर नगरपरिषद और पीडब्ल्यूडी ने अब तक सीसी रोड का निर्माण क्यों नहीं कराया है।
नगरपरिषद को 40 लाख की लागत से स्टेशन रोड से सुखाड़िया सर्किल तक इंटरलॉकिंग काम कराना था। स्टेशन रोड वाले इलाके में काम लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन गीता भवन के सामने कुछ हिस्से में निर्माण करना बाकी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 40 लाख की ये फाइल पूरी होने वाली है। इस वजह से इंटरलॉकिंग का काम एक तरफ ही पूरा हो पाएगा। दूसरी तरफ के काम के लिए अलग से टेंडर होंगे या फिर किसी फाइल को एडजस्ट किया जाएगा।
लोगोंने किया था आग्रह
^इसरोड पर अक्सर मिट्टी उड़ती रहती है। इस वजह से इस सड़क के दोनों ओर लोगों के आग्रह पर इंटरलॉकिंग कराने के लिए टेंडर कराए गए थे। ये सड़क नेशनल हाईवे की है। यहां नगरपरिषद अपने स्तर पर सीसी रोड नहीं बना सकती।
प्रहलादमीणा,आयुक्त,नगरपरिषद
कियाजाएगा पैचवर्क
^एकसप्ताह के अंदर सड़क पर पैचवर्क किया जाएगा। इस मार्ग पर सीसी रोड के निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
हरिप्रकाश भादू,एईएन, पीडब्ल्यूडी
श्रीगंगानगर. नेशनल हाईवे पर इंटरलॉकिंग केलिए सड़क किनारे खुदाई करते मजदूर।