- Hindi News
- सड़क हादसे में राहगीर स्कूटी सवार नानी दोहिती घायल
सड़क हादसे में राहगीर स्कूटी सवार नानी-दोहिती घायल
श्रीगंगानगर. रोडवेजबस चालक की लापरवाही से सदर थाने के सामने एक राहगीर स्कूटी सवार नानी-दोहिती घायल हो गए। हनुमानगढ़ से रही बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे राहगीर को टक्कर मारी। राहगीर संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सवार नानी-दोहिती पर जा गिरा। इससे राहगीर, स्कूटी सवार मनप्रीत (19) उसकी नानी गुरदेवकौर घायल हो गई। हादसे के बाद रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां गुजर रहे अन्य राहगीरों ने तीनों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मौका पाकर बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर वहां से फरार हो गया। घटना को लेकर अभी तक कोई भी मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ था। सूत्रों के अनुसार बस हनुमानगढ़ से रही थी। जवाहरनगर थाने के सीआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि किसी भी घायल के अभी तक बयान नहीं हुए हैं। बस चालक का पता लगाया जा रहा है।