बीबीएमबी में छह महीने का बने रेगुलेशन
श्रीगंगानगर. विधायककामिनी जिंदल के अनुसार भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक में नहरों का रेगुलेशन (पानी वितरण) छह महीनों के लिए निर्धारित होना चाहिए। इससे किसान सीजन में पानी की उपलब्धता के आधार पर फसलों की बिजाई कर सकता है। इससे किसान को पहले ही पता होगा कि कितना पानी मिलेगा और उसे किस तरह की खेती करनी चाहिए। इससे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के किसान वर्ग को फायदा होगा। वर्तमान में बीबीएमबी की हर माह होने वाली बैठक में एक महीने के लिए ही पानी वितरण का शेड्यूल निर्धारित किया जाता है।