पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमएचओ ने किया कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर.उपस्वास्थ्य केंद्र में लेबर रूम के लिए शासन से बजट दिया जा चुका है, लेकिन फिर भी अब तक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर नहीं है। आपकी लापरवाही के कारण गांव की महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें जिला अस्पताल या फिर किसी निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए जाना पड़ता है। यह कहना था, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश बंसल का। दौलतपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र के अंदर लेबर रूम मिलने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी ऊषा टीपी को फटकार लगाई। सोमवार को कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने लेबर रूम की समस्या को जिला कलेक्टर आरएस जाखड़ को बताई थी। इसके बाद एडीएम प्रशासन वासुदेव मालावत के निर्देश के बाद सीएमएचओ ने मंगलवार को दौलतपुरा, संगतपुरा का निरीक्षण किया।