पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला प्रेरणा शाखा के शिविर में हुआ 270 यूनिट रक्तदान

महिला प्रेरणा शाखा के शिविर में हुआ 270 यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

मारवाड़ीयुवा मंच के रक्तदान के राष्ट्रीय अभियान ‘संकल्प 30000’ के अंतर्गत महिला प्रेरणा शाखा ने मंगलवार को तपोवन और बिहाणी पीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं में रक्तदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों शिविरों को मिलाकर 270 यूनिट रक्तदान हुआ। संस्था की अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएस मान, छात्र संघ अध्यक्ष लविश गुप्ता आदि ने कॉलेज में शिविर शुरू करवाया। इस दौरान तपोवन में सचिव रचना बेनीवाल, मीनू गुप्ता, संगीता मित्तल, सरला गुप्ता, ममता शर्मा, पवन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी को उनके जन्म दिन पर संस्था ने शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल का जन्म दिन केक काटकर मनाया। वहीं मारवाड़ी युवा मंच की मुख्य शाखा का रक्तदान शिविर में पुरोहित ब्लड बैंक में 123 यूनिट रक्तदान किया गया।