- Hindi News
- दो गोल्ड मेडलिस्ट को सभापति ने किया सम्मानित
दो गोल्ड मेडलिस्ट को सभापति ने किया सम्मानित
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
बंगलादेशमें आयोजित इंटरनेशनल रोल बोल स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली श्रीगंगानगर की कु. सोनम गाबा मंसूरी में आयोजित नेशनल ओपन स्केटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली हिमालय सोनी को नगरपरिषद सभापति आयुक्त ने मंगलवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुक्त प्रहलाद मीणा, दलीप लावा, पूर्व पार्षद शंकर असवाल लॉयन्स क्लब विश्वास के अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू आदि लोगों ने दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा की। वहीं, आयुक्त ने बताया कि दोनों ने श्रीगंगानगर शहर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर खिलाड़ियों के कोच अनिल सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर को बंगलादेश में हुई थी। इसमें सोनम गाबा को गोल्ड मेडल हासिल होने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सम्मानित किया था। मदर्स प्राइड स्कूल की प्रधानाचार्य सुनैना टंडल ने दोनों खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया।