पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों रुपए के जब्त सामान दिलवाने की मांग

लाखों रुपए के जब्त सामान दिलवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

दुकानखाली करने से गुस्साए मालिक की ओर से लाखों रुपए का कपड़ा, गल्ले समेत अन्य जब्त सामान दिलवाने की मांग दुकानदारों ने की। इस आशय का ज्ञापन लेकर किराएदार नरेंद्र टक्कर अन्य दुकानदारों ने मंगलवार सुबह एसपी हरीप्रसाद शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन में अवगत करवाया कि दुकान के मालिक पाली कोचर अन्य के खिलाफ चार दिन से मामला दर्ज होने के बावजूद कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 19 सितंबर की शाम को पाली कोचर उसके साथियों ने आकर उसे दुकान खाली करने की चेतावनी दी। खाली करने पर आरोपियों ने नीचे आते ही उसे घेर लिया। तब दोनों पक्षों में बोलचाल हुई तो आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आसपास के दुकानदारों ने आरोपियों से उसे छुड़वाया। उसने बताया कि फर्म के खाली चेक गल्ले में रखे 30 हजार रुपए भी आरोपी ले गए।