शारदीय नवरात्रा कल से
श्रीगंगानगर. शारदीयनवरात्र की शुरुआत 25 सितंबर से होगी। शहरभर में धूमधाम से दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाएगा। विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी ऋषि शर्मा ने बताया कि घट स्थापना का शुभ मूहूर्त सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक होगा। इसके अलावा अन्य मूहूर्त सुबह 7.30 से 10.30 अौर 11.36 से 12.24 तक भी घटस्थापना की जा सकती है। मंदिर में 25 से 2 अक्टूबर तक रोजाना शाम 4.30 से 6 बजे तक भजन कीर्तन मां दुर्गा की कथा होगी। श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में अरोड़वंश मंदिर प्रांगण में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक विभिन्न यजमानों द्वारा महाआरती, शाम 6 से 7 दुर्गा चालीसा और हनुमान चालीसा, रात 9.30 से 11 बजे तक भजन कीर्तन होगा। वहीं 30 सितंबर को रात्रि 9.15 बजे से मंदिर समिति के तत्वावधान में जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रभारी संदीप असीजा ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय ट्रस्ट की बैठक में किया गया। बैठक में जोगेंद्र बजाज, मनीष असीजा, संजीव धमीजा और अन्य लोग मौजूद थे।