पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोरोग विशेषज्ञ साप्ताहिक अवकाश पर, मरीज परेशान

मनोरोग विशेषज्ञ साप्ताहिक अवकाश पर, मरीज परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिलाअस्पताल में मंगलवार को मनोरोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कारण, अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ का साप्ताहिक छुट्टी पर होना। पूरे जिले में मनोरोग विशेषज्ञ केवल जिला अस्पताल में ही है। इससे मनोरोगियों मानसिक परेशानी वालों को जिला अस्पताल आना पड़ता है। मुफ्त दवा योजना के कारण पंजाब से भी मरीजों की अच्छी खासी तादाद जिला अस्पताल में आती है। आंकड़ों पर गौर करें तो इन दिनों रोजाना जिला अस्पताल में मनोरोग वार्ड की ओपीडी में 500 से अधिक मरीज आते हैं। इससे मंगलवार को मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा।