पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाय बनाते समय झुलसे व्यक्ति की मौत

चाय बनाते समय झुलसे व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| चायबनाते समय झुलसे युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान सिविल हॉस्पिटल में मौत हो गई। जवाहरनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि गुरुनानक बस्ती का चमनलाल 25 सितंबर को घर में चाय बनाते समय झुलस गया था, जिसे परिजनों ने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। वहीं, करणी मार्ग के जगननाथ की शनिवार को सिविल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे काफी समय से टीबी की बीमारी थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसी प्रकार पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 11 के मोनू की शनिवार को सिविल हॉस्पिटल में मौत हो गई। उसे जहरीली वस्तु का सेवन करने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को यहां भर्ती कराया था। इस मामले में परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की।