पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने भी शुरू की निकाय चुनाव की तैयारियां

कांग्रेस ने भी शुरू की निकाय चुनाव की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। कांग्रेसने भी निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की 29 सितंबर को होने वाली संयुक्त बैठक में नगरपरिषद के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। 4 अक्टूबर से विधानसभा एरिया वाइज बैठकें होंगी। शहर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री सुरेंद्र स्वामी ने बताया कि महावीर दल मंदिर में होने वाली दोनों ब्लॉकों की बैठक में श्रीगंगानगर लोकसभा एरिया से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री भंवरलाल मेघवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इसमें नगरपरिषद चुनाव के साथ अतिवृष्टि से मकानों के हुए नुकसान के मुआवजे की मांग पर चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप इंदौरा ने बताया कि पीसीसी शहरी निकाय चुनाव की गाइड लाइन जल्द ही तय कर देगी। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने ग्राउंड रिपोर्ट जुटाने के निर्देश दिए हैं। इस पर काम हो रहा है। इंदौरा के अनुसार 4 अक्टूबर से जिले में विधानसभा एरिया वाइज सदस्यता अभियान की बैठकें होंगी।