पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 19 सितंबर तक खुले 1 लाख 13 हजार खाते

जिले में 19 सितंबर तक खुले 1 लाख 13 हजार खाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. देशके हर व्यक्ति को बैंकों से जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जन धन योजना से जुड़ने के लिए जिले भर से 19 सितंबर तक 1 लाख 13 हजार 808 खाते खुल चुके हैं। यह जानकारी लीड बैंक ओबीसी के एलडीएम सतीश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि लोगों को जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है लोग अपना खाता खुलवा रहे हैं। पर्सनल अकाउंट के तहत खोला जा रहा है। इस योजना के हिसाब श्रीगंगानगर जिले में लोगों को जागरूक करके अकाउंट खुलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा बैंकों से दो-तीन कर्मचारी घर-घर जाकर इस योजना के तहत लोगों के एकाउंट खोल रहे हैं। जिले में 28 बैंकों की कुल 234 शाखाएं हैं। 26 जनवरी तक कभी भी जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।