पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सकारात्मक सोच रखने से दूर होता है तनाव

सकारात्मक सोच रखने से दूर होता है तनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. आजकलके युवाओं में सबसे ज्यादा समस्या तनाव की रहती है। रोजमर्रा की व्यस्तता के कारण वह अपने को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में यदि सकारात्मक सोच रखी जाए तो तनाव से बचा जा सकता है। यह बात चौ.बल्लूराम गोदारा कॉलेज में आयोजित तनाव प्रबंधन कार्यशाला के दौरान साइकोलॉजिस्ट डॉ.मनीष अरोड़ा ने कही। उन्होंने छात्राओं को बताया कि नियमित रूप से योगा, स्वास्थ्य वर्धक भोजन, व्यर्थ की चिंताएं करके और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर तनाव से दूर रहा जा सकता है। इस दौरान युवा विकास शाखा के नोडल अधिकारी तौफीक हुसैन ने छात्राओं को तनाव मुक्त रहने और योग्यता के अनुरूप ही करिअर तलाशने की सलाह दी। इस दौरान शोभा गौड़, डॉ.प्रदीप मोदी अन्य लोग मौजूद थे।