- Hindi News
- पंजाबी और राजस्थानी धुनों पर छात्राओं ने मचाई धूम
पंजाबी और राजस्थानी धुनों पर छात्राओं ने मचाई धूम
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
गगनपथ स्थित अमर पैलेस में जैन कॉलेज की वाणिज्य वर्ग की छात्राओं ने शनिवार को पंजाबी राजस्थानी धुनों पर धमाल मचा दिया। मौका था, कॉलेज की फ्रेशर कम फेयरवेल पार्टी का। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत भाषण के साथ की। प्रथम वर्ष की छात्राओं ने फिल्मी गाने पर डांस प्रस्तुत किया। फिर प्रथम वर्ष की छात्राओं ने रैंप वाक किया और सीनियर छात्राओं को अपना परिचय दिया। न्यू ईयर की छात्राओं के लिए चिट गेम भी आयोजित किया गया। फैशन शो में फाइनल ईयर की छात्राओं ने कैट वाॅक कर अपनी अदाओं से सबका मन मोह लिया। अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। बीसीए के एचओडी प्रवीण कुक्कड़ ने मौजूद छात्राओं को लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई पर ध्यान देने और अपना कॅरियर संवारने की बात कही।