पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शहर में ही बनेंगे बाकी बचे राशनकार्ड

अब शहर में ही बनेंगे बाकी बचे राशनकार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 1.40 लाख लोगों को अब राशनकार्ड प्रशासन बनाकर देगा। ये लोग दो साल से राशन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कार्ड बनाने के लिए सारा डाटा निक को ट्रांसफर हो गया है। जिला मुख्यालय के राशन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी रसद विभाग की रहेगी, जबकि गांवों में बीडीओ शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगरपालिका निक से कार्ड बनवाएगी। यह निर्णय बुधवार को जयपुर में सभी डीएसओ की बैठक में लिया गया।

खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना ने बैठक में कहा कि एक अप्रैल 2015 से नए राशन कार्ड पूरे प्रदेश में एक साथ लागू होंगे। इसलिए मार्च 2015 तक सभी जगह राशन कार्ड बंट जाएं। डीएसओ हरभजनसिंह ने बैठक में बताया कि 1.40 लाख राशन कार्ड कंपनी लंबे समय से बनाकर नहीं दे रही। खाद्य मंत्री ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश देते हुए कहा कि सभी राशन कार्ड अब निक से बनवाए जाएं और इन्हें तैयार करने से लेकर बंटवाने तक की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह काम उन्होंने एक सप्ताह में शुरू करने के लिए कहा। बैठक में प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त जस्साराम सहित निगम रसद विभाग के अधिकारी मौजूद थे।