पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...वरना एक जनवरी से ~ 749 का मिलेगा सिलेंडर

...वरना एक जनवरी से ~ 749 का मिलेगा सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. डीबीटीएल को शुरू होने में महज 20 दिन शेष बचे हैं, लेकिन जिलेभर के करीब 30-35 फीसदी उपभोक्ता ही इससे जुड़ पाए हैं। जिले में 2.50 लाख गैस उपभोक्ता हैं, जबकि योजना से करीब 80 हजार ही जुड़े हैं।
सरकार ने तय किया है कि इन 20 दिन में जो उपभोक्ता योजना से नहीं जुड़ा उसकी सप्लाई रोकी जाएगी अथवा पूरी कीमत 749 रुपए में सिलेंडर लेना होगा। सूत्रों के अनुसार एक जनवरी 2015 से प्रदेशभर में यह योजना एक साथ शुरू होगी।
योजना से जुड़ने के लिए गैस उपभोक्ता को अपना आधार नंबर बैंक अकाउंट नंबर की जानकारी गैस एजेंसी बैंक में देनी है। इसके बाद एक जनवरी से गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में आनी शुरू हो जाएगी।
जानिए डीबीटीएल जुड़ने के तरीके

सरकार ने डीबीटीएल से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए एडवांस सब्सिडी राशि भी तय कर दी है। 1 जनवरी से योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के खाते में 568 रुपए आने शुरू हो जाएंगे। यह राशि वन टाइम होगी और योजना चलने तक उपभोक्ता के खाते में ही रहेगी। पहले यूपीए सरकार के समय यह वन टाइम राशि 435 रुपए थी।

सिलेंडर लेने के बाद मिलेंगे 347 रुपए

एक जनवरी से सिलेंडर के 749 रुपए देने होंगे। इनमें 402 रुपए सिलेंडर कीमत 347 सिलेंडर सब्सिडी होगी। डिलीवरी होते ही सरकार कुछ दिन में 347 रुपए उपभोक्ता के खाते में जमा करा देगी। यह राशि अभी सरकार गैस कंपनी को देती है। सिलेंडर की कीमत हर माह तय होने के कारण यह राशि संशोधित होगी।

डीबीटीएल का नया नाम अब होगा ‘पहल’

केंद्र सरकार ने योजना का नाम भी बदल दिया है। यूपीए सरकार ने इसे डीबीटीएल नाम दिया था। अब मोदी सरकार ने इसका नाम ‘पहल’ कर दिया है। पहल यानी प्रत्यक्ष हस्तांतरण लाभ। मतलब, लाभ सीधा उपभोक्ताओं को दिया जाए।

आधार कार्ड नहीं है: गैस एजेंसी पर जाकर फार्म नंबर तीन चार भरना होगा। नई व्यवस्था यह है कि जिनके पास आधार नंबर नहीं है उन्हें 17 डिजिट का एक विशेष नंबर जारी किया जाएगा। यह नंबर आधार आने तक ही मान्य रहेगा। उपभोक्ता को नंबर बैंक एजेंसी में देना होगा।

आधार कार्ड है: यदि आपके पास आधार कार्ड है तो आप एजेंसी पर जाकर फार्म नंबर एक दो लीजिए। इनमें एक नंबर फार्म भरकर बैंक दो नंबर फार्म गैस एजेंसी में जमा कराना है। इन फार्मों के साथ आपको गैस उपभोक्ता नंबर, आधार कार्ड की प्रति बैंक अकाउंट नंबर देना होगा।