पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज नोहर आएंगे
श्रीगंगानगर| राज्यके पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को नोहर आएंगे। वे यहां बिहाणी स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता का प्रात साढ़े ग्यारह बजे उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र चाचाण समेत अनेक लोगों ने बिहाणी स्टेडियम पहुंचकर संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा प्रशासन ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नोहर आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली है।