- Hindi News
- शुगर मिल में पिराई सत्र 15 से, बांटी गन्ने की पर्चियां
शुगर मिल में पिराई सत्र 15 से, बांटी गन्ने की पर्चियां
श्रीगंगानगर| शुगरमिल के बॉयलर में बुधवार सुबह अधिकारियों ने अग्नि प्रज्जवलित की। शुगर मिल में पिराई सत्र अब 15 दिसंबर से शुरू होगा। मिल प्रबंधन ने किसानों को गन्ने की ट्रालियों के लिए पर्चियां जारी करनी शुरू कर दी हैं। मिल ने किसानों से पांच लाख क्विंटल गन्ना लेने का बांड किया है। मिल ठीक चली तो इस बार भी पांच लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना पिराई होने की उम्मीद है। वहीं, गन्ने के भाव तय नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। शुगर मिल अधिकारियों ने बताया कि मिल की मरम्मत पूरी हो गई है। बीते सीजन में मिल करीब 100 दिन चली थी और 6.70 लाख क्विंटल गन्ना की पिराई हुई थी।