- Hindi News
- अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगरबार संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामांकन दाखिल होने के बाद यहां त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी है। अब 12 दिसंबर की शाम चार बजे तक नाम वापसी होगी। फिर 16 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी कैप्टन राजेंद्रसिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गौरीशंकर गुप्ता, बलराज पब्बी मोहनलाल माहर ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका नागपाल, हरवीरसिंह बराड़ भूपेंद्र चुघ ने फार्म जमा कराए हैं।