- Hindi News
- इलाज के दौरान महिला की मौत ससुराल पर प्रताड़ित करने का आरोप
इलाज के दौरान महिला की मौत ससुराल पर प्रताड़ित करने का आरोप
शहरकेएक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि महिला को प्रताड़ित किया जाता था। तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट होने से जांच के लिए उसका विसरा सुरक्षित किया गया।
करणपुर के वार्ड नंबर 5 निवासी नीलम (30) की शादी अशोक नगर बी में रहने वाले विनोद कुमार से वर्ष 2007 में हुई थी। भाई अनिल कुमार ने बताया कि विनोद कुमार शराब का आदी है और आए दिन बहन नीलम से झगड़ा कर मारपीट करता था। इसके लिए कई बार पंचायत भी हो चुकी है। एक माह पहले भी विनोद के मारपीट करने पर नीलम मायके गई थी। विनोद के लगातार फोन आने के बाद वे नीलम को सोमवार को ससुराल छोड़कर आए थे।
आरोप है कि मंगलवार को उन्हें विनोद का फोन आया कि नीलम बीमार होकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। जब वह मां कांती और भाई तरसेन के साथ बहन को देखने पहुंचे तो अस्पताल में कार्यरत रिश्तेदार कर्मचारी ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इधर बुधवार सुबह उनके पास अचानक नीलम की मौत की खबर आई, जिस पर उन्हें जवाहरनगर पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की मांग की। पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को शव ससुराल से अस्पताल लाना पड़ा। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।