- Hindi News
- अंबेडकर कॉलेज मंे एडमिशन मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन
अंबेडकर कॉलेज मंे एडमिशन मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन
श्रीगंगानगर. राजकीय कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया रोकने से नाराज होकर प्रदर्शन करते बीकॉम सेकंड ईयर के छात्र
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर
राजकीयअंबेडकर कॉलेज में सेकंड ईयर में प्रवेश मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन को लाइब्रेरी के रिकॉर्ड रजिस्टर से 13 पन्ने फटे मिले थे। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक कॉलेज के किसी छात्र ने ही यह काम किया है ताकि उन्हें मिली पुस्तकें जमा करानी पड़ें। कॉलेज प्रशासन ने सेकंड ईयर के छात्रों को यह सारा डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने इस मुद्दे पर उनकी प्रवेश प्रक्रिया रुकवा दी। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर लाइब्रेरी के सामने हंगामा किया।
नया सत्र शुरू होने से पहले लाइब्रेरी के रिकॉर्ड संभाले जा रहे थे, तभी लाइब्रेरियन को पता चला कि रिकार्ड रजिस्टर से 13 पन्ने फटे हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन पन्नों में बीकॉम प्रथम वर्ष के 43 छात्रों द्वारा किए गए पुस्तकों के लेन देन का विवरण था। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को यह निर्देश दिए कि जिन लोगों ने पुस्तकें जारी करवाई थी, वह पहले लाइब्रेरी की सारी पुस्तकें जमा करवाएं। इसके बाद सेकंड ईयर में दाखिले के लिए छात्रों के प्रवेश शुरू कराए जाएंगे। छात्रों का कहना है कि बीकॉम सेकंड ईयर में प्रवेश के लिए 198 छात्र हैं और किसी एक के किए की सजा सभी को देना ठीक नहीं है। इस कारण छात्र संघ अध्यक्ष भरत खोथ के नेतृत्व में सभी छात्र एकजुट हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दीपक मेव, राजपाल मेघवाल, सतपाल, प्रदीप, ऋषभ सहित अन्य छात्र मौजूद थे।
^छात्रोंका प्रवेश रोकने जैसी कोई बात नहीं है, बस उन्हें इस बात के लिए निर्देशित किया गया कि जिस किसी भी छात्र ने यह शरारत की है, कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाए। आरसीसुथार, प्राचार्य,राजकीय कॉलेज।