- Hindi News
- शिक्षण संस्थानों में मनाया गया मानवाधिकार
शिक्षण संस्थानों में मनाया गया मानवाधिकार
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
श्रीगुरुनानक खालसा कॉलेज में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने चित्रकला प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया। इसके बाद वाद विवाद और संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी त्यागी मौजूद थे। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुराग, संगीत गायन प्रतियोगिता में जसकीरत सिंह और गरिमा तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में दिनेश पूनिया को प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गोदारा कॉलेज में मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में महिला उत्पीड़न की एपीपी परमजीत गुजराल ने छात्राओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्याता डॉ. नवीन तिवाड़ी ने कहा कि हर इंसान को उनके जन्म के साथ ही कुछ अधिकार प्राप्त होते हैं, जो कोई भी उनसे नहीं छीन सकता है, लेकिन आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों के लिए इन अधिकारों की मांग जायज नहीं है।
यूआईटी के बाहर धरने पर बैठे लोग