पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार की चूक से स्वास्थ्य केंद्र प्रीतसर का फर्श धंसा

ठेकेदार की चूक से स्वास्थ्य केंद्र प्रीतसर का फर्श धंसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारगढ़मेंप्रीतसर गांव के लोग इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र के होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में जाते हैं। कारण, ठेकेदार की चूक के कारण नया बना उप स्वास्थ्य केंद्र बैठ गया। अब परेशानी को देखते हुए इसे फिर से रेनोवेट कराया जाएगा। मामला स्वास्थ्य केंद्र के बनने के 1 साल बाद खुला। जब बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कई गांवों के साथ रास्ते में पड़े स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र गांव के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहा है। जब स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया तो उसमें कमरों का फर्श काफी धंसा मिला। पिछले कमरे की एक दीवार पूरी तरह ढहने के कारण तिरछी हो चुकी है। इसपर उन्होंने मामला समझा तो पता चला कि उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे ही बड़ा सा गड्ढा है। इसमें पूरे गांव का पानी बरसाती पानी हमेशा भरा रहता है। इस गड्ढे की अनदेखी करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ठेकेदार ने लाखों की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र खड़ा कर दिया। मामले में सीएमएचओ ने इस संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिकारियों से बातचीत के बाद ठोस कदम उठाया जाएगा।

अबफिर रेनोवेट कराने की तैयारी

सीएमएचओडॉ. नरेश बंसल ने बताया कि गांव के लोगों की परेशानी को देखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र को फिर से रेनोवेट कराने के लिए शासन को लिखा जाएगा। स्वीकृति बजट मिलने के बाद इसकी मरम्मत शुरू हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी उपस्वास्थ्य केंद्र के होने से अपनी परेशानी बताई।

पहलेबना स्वास्थ्य केंद्र बाद में मिली स्वीकृति

जानकारोंने बताया कि 3 साल पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्र प्रीतसर गांव में गलती से बना दिया गया। जबकि यहां उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति ही नहीं थी। काफी मशक्कत के बाद एक साल पहले ही इसकी स्वीकृति मिल पाई। 3 साल पहले लाखों की लागत से बनाया गया प्रीतसर का उप स्वास्थ्य केंद्र अब स्टाफ के बैठने लायक भी नहीं रह गया।