- Hindi News
- राजियासर सीएचसी में गंदगी देख सीएमएचअो नाराज
राजियासर सीएचसी में गंदगी देख सीएमएचअो नाराज
स्वास्थ्यविभाग की ओर से हाल ही में स्वीकृत हुई रजियासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत मिलने के बाद सीएमएचओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया, जिसमें चरमराई सफाई व्यवस्था पर चतुर्थ श्रेणी को चेतावनी देने के साथ ही 3 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले रजियासर गांव के लोगों की ओर से शिकायत मिली थी कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाई नहीं होती। केंद्र के बाहर ही मेडिकल वेस्ट पड़ा रहता है। इससे स्वास्थ्य केंद्र में दवा इलाज के लिए जाने पर बदबू का सामना करना पड़ता है। इसपर बुधवार को सीएमएचओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी बदबू मिलने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीणों की शिकायत पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रकाश को जमकर फटकारा और चेतावनी दी कि दोबारा निरीक्षण में ऐसी हालत मिली तो ठोस कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछापको दौड़ाकर पकड़ा, लिखित माफी के बाद छोड़ा
सीएमएचओडॉ. बंसल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ही गांव में झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पर निरीक्षण किया। झोलाछाप डॉक्टर रंजीत हुड्डा की क्लीनिक पर पहुंचते ही वह ताला बंदकर भागने लगा। इसपर सीएमएचओ उनके ड्राइवर ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि उसके बुरी तरह डर जाने और लिखित रूप से माफी मांगने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।