पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन कोटा के खिलाड़ियों ने जीते तीन गोल्ड

दूसरे दिन कोटा के खिलाड़ियों ने जीते तीन गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | श्रीगंगानगर. स्पैंगलपब्लिक स्कूल द्वारा पंचायती धर्मशाला में आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में श्रीगंगानगर की कन्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बाकी खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाया। श्रीगंगानगर की टीम ने दूसरे दिन एक स्वर्ण, एक रजत तीन पांच कांस्य पदक जीते। वहीं, कोटा की टीम ने तीन गोल्ड हासिल किए।

परिणाम: महिला वर्ग में : 20किग्रा. भार वर्ग में श्रीगंगानगर की कन्या प्रथम, जयपुर की सैजल द्वितीय श्रीगंगानगर की रितिका तृतीय, 24 में कोटा की कीर्ति शर्मा प्रथम, जयपुर की रिद्धि द्वितीय, श्रीगंगानगर की रमनदीप तृतीय रहीं।

पुरुषवर्ग में : 20किग्रा. भार वर्ग में कोटा के हेमंत पहले, श्रीगंगानगर के मल्हार दूसरे, हार्दिक तीसरे, 24 में उदयपुर के देवांश प्रथम, पाली के दर्शन द्वितीय, श्रीगंगानगर के विनय राज कक्कड़ तृतीय, 28 में कोटा के वरुण पहले, खोश सुद दूसरे, श्रीगंगानगर के केशव कालड़ा तीसरे स्थान पर रहे।

65किग्रा. भार वर्ग : जयपुरके नरेंद्र ने बीकानेर के प्रशांत को, श्रीगंगानगर के मनदीप भट ने झुंझुनू के चंदन को, जोधपुर के गोपाल विश्नोई ने चुरू के संदीप को, श्रीगंगानगर के राजेश ने कोटा के योगेंद्र को, हनुमानगढ़ के सौरभ प्रकाश ने भरतपुर के नरेंद्र मीना को, श्रीगंगानगर के योगेश ने झुंझुनू के अमर सिंह को, जयपुर के गुरविंदर सिट ने सीकर के शौर्य शर्मा को हराया।

70किग्रा. भार वर्ग : जयपुरके मुकेश ने सीकर के विक्रम सिंह को, बीकानेर के पवन ने चुरू के सीताराम को, जोधपुर के जितेंद्र सिंह ने हनुमानगढ़ के प्रदीप सिंह को, जयपुर के नरेंद्र चौधरी ने सीकर के सुमित को करारी शिकस्त दी।

75किग्रा. भार वर्ग : कोटाके अभिषेक ने उदयपुर के प्रवीन गुज्जर को, जोधपुर के सोहन राम ने हनुमानगढ़ के महेश को हराया।

80किग्रा. भार वर्ग : बीकानेरके ललित ने श्रीगंगानगर के धारा मीर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।