अब प्रशासन बनवाएगा 1.40 लाख राशनकार्ड
श्रीगंगानगर. जिलेके 1.40 लाख लोगों को अब राशनकार्ड प्रशासन बनाकर देगा। ये लोग दो साल से राशन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कार्ड बनाने के लिए सारा डाटा निक को ट्रांसफर हो गया है। जिला मुख्यालय के राशन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी रसद विभाग की रहेगी, जबकि गांवों में बीडीओ शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगरपालिका निक से कार्ड बनवाएगी। यह निर्णय बुधवार को जयपुर में सभी डीएसओ की बैठक में लिया गया। खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना ने बैठक में कहा कि एक अप्रैल 2015 से नए राशन कार्ड पूरे प्रदेश में एक साथ लागू होंगे। इसलिए मार्च 2015 तक सभी जगह राशन कार्ड बंट जाएं।