पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरी हवाएं चलने से रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 5.6 पर पहुंचा

उत्तरी हवाएं चलने से रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 5.6 पर पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| उत्तरीहवाएं चलने से रात का तापमान अचानक 3.4 डिग्री गिरावट के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंडी हवाएं चलने से रात में ठिठुरन बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। धानमंडी में कुछ लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। बाजार में गर्म पकवानों की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की।

दिन का तापमान इन दिनों 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। तापमान में गिरावट को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही किसानों को सतर्क रहने की जरूरत जताई गई है। दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी हुई है। हवा में नमी सुबह 94 और शाम को 44 प्रतिशत दर्ज की गई। गुरुवार को दिन में मौसम आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान है।