पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के निरीक्षण में खराब शैक्षणिक स्तर पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर बोले

स्कूल के निरीक्षण में खराब शैक्षणिक स्तर पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर बोले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकों के ट्रांसफर के बाद स्कूलों में सुधरेगी स्थिति

श्रीगंगानगर| स्कूलका खराब शैक्षणिक स्तर और मामूली सवालों में बच्चों को अटकते देख शनिवार को कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबलन में साथ आए सहायक अधिकारी से कहा कि टीचर्स के ट्रांसफर के बाद ही स्कूलों की स्थिति सुधरेगी। बाद में बच्चों के माता-पिता को स्कूल में बुलाया और उनसे बच्चों की शिक्षा के बारे में पूछा गया।

संबलन अभियान के दौरान कलेक्टर आरएस जाखड़ जिले से बाहर थे। इस कारण वे स्कूलों का निरीक्षण नहीं कर पाए थे। रिजर्व तिथि में उन्होंने शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, 37 कैनाल पार्क का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सातवीं और आठवीं कक्षा में बच्चों से प्रश्न पूछे। हिंदी के व्याकरण और पर्यायवाची के तो बच्चों ने जवाब दे दिए, मगर जैसे ही गणित का नंबर आया वे लड़खड़ाने लगे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि अगर सात में एक से भाग दें और तीन में एक से भाग दें तो बड़ी संख्या कौन सी होगी। मगर बच्चे इसका जवाब नहीं दे पाए, इसके बाद उन्होंने बच्चों से न्यून कोण और अधिक कोण की परिभाषा पूछी। इसका भी कई बच्चे ठीक से उत्तर नहीं दे पाए। तब उन्होंने बच्चों को बोर्ड पर गणित के सवाल हल करने के सरल तरीके बताए। इस विद्यालय में कुल 133 छात्र-छात्राएं हैं, जिनके लिए यहां एक प्रधान शिक्षक और 5 अन्य शिक्षक कार्यरत हैं।

बच्चोंको समझाइए, रटवाइये नहीं

अभियानके दौरान एक छात्रा ने कलेक्टर से कहा कि मैडम जब समझाती हैं तो अच्छा नहीं लगता हैं इस लिए पढ़ाई नहीं करते हैं। तब कलेक्टर ने विद्यालय की अध्यापिकाओं को निर्देशित किया कि बच्चों को रटवाइये नहीं बल्कि सरल तरीकों से समझाइए। उन्होंने कहा कि जब तक बेसिक चीजों की जानकारी बच्चों को नहीं होगी तब तक वे परीक्षाओं में कैसे अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। बच्चों की क्लास लेने के बाद कलेक्टर ने बच्चों के पैरेंट्स को बुलाकर उनसे स्कूल में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली।