पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अगले महीने शुरू होगा एटीएम

श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अगले महीने शुरू होगा एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| रेलयात्रियों के लिए राहत की खबर। श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों उनके रिश्तेदारों को रुपए निकलवाने के लिए अब स्टेशन परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ये लोग मेन गेट नंबर एक के नजदीक लगए जाने वाले एटीएम से कार्ड स्वैप कर रुपए निकाल सकेंगे। संबंधित बैंक ने एटीएम लगाने के लिए कमरे का निर्माण शुरू कर दिया है, जो इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। वर्तमान में स्टेशन पर कोई भी एटीएम नहीं है। लंबे समय से यात्री स्टेशन परिसर में एटीएम लगाने की मांग कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एटीएम लगाने के लिए जिस बैंक ने अप्लाई किया था उसने तीन महीने में एटीएम शुरू की बात कही थी। यह समय अवधि अगले महीने पूरी होनी है। इससे पहले बैंक अधिकारियों को दो बार रिमांइडर भी डाले गए थे। तब जाकर बैंक ने काम तेजी से शुरू किया है। उधर जैडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स भी सहभागिता निभाएगा। बैंक की ओर से रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखने के लिए दो अक्टूबर को बड़े डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे।