पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता | श्रीगंगानगर

नगर संवाददाता | श्रीगंगानगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वुशू खेल में भारत कई देशों से पिछड़ा : राजेश कुमार

ग्रासलेवल के खिलाड़ी (छोटे-छोटे बच्चे) इस खेल में नहीं आते, जिस कारण भारत वुशू, ताइक्वांडो, जूडो, कराटे में पिछड़ा है। यह कहना है वुशू भारतीय टीम के कोच राजेश कुमार टेलर का। उन्हाेंने कहा कि भारत में पिछले पांच वर्षों में इस खेल ने काफी ग्रोथ की है, लेकिन अभी भी भारत चीन, जापान कई देशों से काफी पिछड़ा है। वहां 4 से 5 साल केे बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है और यहां 10 से 12 साल के बच्चों को। ये 6-7 साल का अंतर हमें काफी पीछे ढकेल देता है। हमारी
नगर संवाददाता | श्रीगंगानगर

खिलाड़ियोंकी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वुशू की राजस्थान टीम ने नेशनल गेम्स में पहली बार जगह बना ली है। केरल में 5 फरवरी से शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के पांच खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इनमें श्रीगंगानगर से ममता का चयन टीम में हो चुका है। यह कहना है भारतीय टीम के कोच राजेश कुमार का। उन्होंने बताया कि ममता ने हाल ही में हुई नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया था। इसको देखते हुए चयनकर्ताओं ने उसका चयन किया। इस बार नेशनल गेम्स के लिए 5 वेट क्वालीफाई हुए हैं और हर वेट से 2 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिसमें एक खिलाड़ी विकल्प में रहेगा। इसमें अंडर-60, 65, 70 किग्रा. भार वर्ग में पुरुष 52, 60 में महिला वर्ग के दस खिलाड़ी शामिल होंगे।