- Hindi News
- जहां अफसर आए सिर्फ वहीं बदला सेवा केंद्र का बाेर्ड
जहां अफसर आए सिर्फ वहीं बदला सेवा केंद्र का बाेर्ड
श्रीगंगानगर| जिलापरिषद में बुधवार को रोचक वाकया हुआ। जिले के प्रभारी राजीव स्वरूप जिला परिषद सभागार में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों की बैठक लेने आने वाले थे। तभीकिसी अधिकारी का ध्यान वहां बने सेवा केंद्र के नाम पर गया। नाम पुराना होने के कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिर क्या था, तुरत-फुरत में राजीव गांधी सेवा केंद्र की जगह नाम अटल भारत निर्माण सेवा केंद्र किया गया, साथ ही सरकार के नए नियमों को भी वहां लिखवाया गया। दूसरी ओर कलेक्ट्रेट में बने सेवा केंद्र पर बुधवार शाम तक राजीव गांधी सेवा केंद्र ही लिखा था।
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट जिला परिषद में एक करोड़ की लागत से दो सेवा केंद्र बनवाए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में बने इन सेवा केंद्रों का नाम पूर्व में राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र था। राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद हाल ही में इनका नाम अटल भारत निर्माण सेवा केंद्र किया गया।