पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 वाई के खेत में बम मिलने से मचा हड़कंप

3 वाई के खेत में बम मिलने से मचा हड़कंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दी आर्मी को सूचना, आज आर्मी करेगी बम की जांच

क्राइमरिपोर्टर|श्रीगंगानगर

3वाईऔर कालियां गांव के बीच सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में बम मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 8 से 10 किलो भारी वजन के इस बम देखने के लिए आसपास के लोगों का तांता लग गया। वहीं कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही सदर पुुलिस मौके पर पहुंची और बम वहीं सुरक्षित कर आर्मी को सूचना दी।

सदर थाने के उप निरीक्षक रघुवीर सिंह बताते हैं कि बुधवार शाम 4.30 बजे सिटी कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि 3 वाई और कालियां गांव के बीच मिट्टी में बड़ा सा बम मिला है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुरेंद्र पाल सिंह के खेत के बाहर मिट्टी के ढेर में बम है। प्राथमिक तौर बम का वजन करीब 8 से 10 किलो है। वहीं बम करीब 5 इंच लंबा 2 इंच मोटा है। इसके चारों ओर जंग लगी हुई मिली। उन्होंने सूचना आर्मी को दी। इस पर जवाब मिला कि गुरुवार को बम की जांच कराई जाएगी। सुरक्षा की नजर से बम के चारों ओर 6 फुट मिट्टी के थैले रखे गए हैं।

गौरतलब है कि 3 ‌वाई और कालियां गांव के बीच सड़क पर नहर की मिट्टी निकाली गई है। इससे सड़क के किनारे मिट्टी के बड़े बड़े ढेर लग गए हैं। बम भी मिट्टी मेें सना हुआ मिला है।