पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की टक्कर से घायल युवक की मौत

बस की टक्कर से घायल युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सदरथाना क्षेत्र में बीती 22 दिसंबर को तेज रफ्तार बस की टक्कर से घायल की युवक की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घरवालों ने बस चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। सुरेशिया कॉलोनी निवासी दीपक अरोड़ा ने बताया कि उनका भांजा गौरव हनुमानगढ़ रोड पर ख्याली वाला के पास जा रहा था तभी पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मारी दी। गंभीर रूप से घायल गौरव का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।