- Hindi News
- अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह बच्चों को चोट लगी
अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह बच्चों को चोट लगी
श्रीगंगानगर| पीब्लाक में गली से अचानक बाइक सामने आने से तेजरफ्तार टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो में स्कूली बच्चे थे। हादसे से बच्चों में अफरा तफरी मच गई। जिससे छह बच्चे चोटिल हो गए। जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने साथ ले गए।
विनोबा बस्ती में आदर्श विद्या मंदिर के स्कूली बच्चे छुट्टी होने के बाद टैंपो में बैठकर घर जा रहे थे। बताया जाता है कि टैंपो की रफ्तार तेज होने के कारण पी ब्लाक के पास पहुंचते ही गली से एक बाइक सवार निकल आया। टक्कर से बचने के लिए टैंपो चालक ने दूसरी ओर घुमाया तो टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बच्चों में अफरा तफरी मच गई। रोते बिलखते बच्चे टैंपों से बाहर निकल आसपास लोगों के पास पहुंच गए और घरवालों को बुलाने का कहा। इधर जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने वाहनों से बच्चे घर ले गए। हादसे में करीब छह बच्चों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें पास की क्लीनिक में दवा इलाज कराया गया।