- Hindi News
- राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष आज करेंगे जनसुनवाई
राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष आज करेंगे जनसुनवाई
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर।
राज्यमानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एचआर कुड़ी गुरुवार सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करेंगे। सूत्रों के अनुसार आयोग अध्यक्ष जनसुनवाई के दौरान ही अधिकारियों को निर्देश देंगे। फिर सुबह 11 बजे वे जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या, दूषित पानी, नशीली दवाएं, सड़क हादसे सहित कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर में अध्यक्ष वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे।