- Hindi News
- प्रधान का रिहायशी घर, कीमत मात्र ~ 50 हजार
प्रधान का रिहायशी घर, कीमत मात्र ~ 50 हजार
पॉलीटिकल रिपोर्टर|श्रीगंगानगर
हमारेनएचुने गए जनप्रतिनिधियों जिला प्रमुख, प्रधान, उपजिला प्रमुख उपप्रधान में सबसे अमीर उपप्रमुख हैं, जबकि सबसे कम रुपया जिला प्रमुख के पास है। जिला प्रमुख की हालत तो यह है कि उनके पास तो अपना मकान है और ही जमीन।
नकदी के नाम पर भी महज एक हजार रुपए ही उनके खाते में है। यह रोचक खुलासा हमारे जनप्रतिनिधियों के शपथ पत्रों में हुआ है। भास्कर ने जनप्रतिनिधियों के नामांकन के साथ लगाए शपथ पत्रों को खंगाला तो पाया कि उपप्रमुख, उपप्रधान सहित ज्यादातर ने अपनी संपत्ति की असल कीमत छिपाई है। जिला परिषद की ज्यादातर महिला सदस्यों की स्थिति तो यह है कि उनके पास अपनी जमीन या मकान नहीं है, लेकिन सोने के गहने सबके पास हैं।
प्रमुख 16 को आएंगी, प्रधान को विधायक बराड़ का इंतजार
प्रमुखप्रधान का चुनाव हुए चार दिन हो गए, लेकिन किसी ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया। प्रमुख ने पंडित से मुहूर्त निकलवाया है। वे 16 फरवरी को ज्वाइन करेंगी। जबकि प्रधान ने विधायक गुरजंट बराड़ से समय मांगा है। वे विधायक बराड़ की मौजूदगी में ज्वाइन करना चाहते हैं। प्रधान ने बताया कि जैसे ही विधायक ने समय दिया। वे पंचायत समिति में ज्वाइन कर लेंगे।
सबसे युवाहमारी जिला प्रमुख को गहनों का खूब शौक है। उनके उनके पति के पास करीब सवा चार लाख रुपए कीमत के 150 ग्राम आभूषण हैं। पति के एक छह लाख की बोलेरो है। दोनों में से किसी के भी पास रहने को अपना मकान है और ही कोई अपनी जमीन या प्लाॅट। वह अपने सास-ससुर के साथ उन्हीं के मकान में रहती हैं। जिला प्रमुख के पति का बैंक खाता है, जिसमें एक हजार रुपए ही जमा हैं।
घड़सानाकेव्यापारी रमाणा के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन असल कीमत नहीं बताई। उनके पास करणपुर क्षेत्र में 40 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत उन्होंने 40 लाख रुपए बताई है। घड़साना में दो बीघा जमीन है। उसकी कीमत दो लाख रुपए बताई है। घड़साना में ही 1125 फीट की दुकान है, लेकिन कीमत केवल 10 लाख है। बैंक में भी फर्म के नाम से 41 लाख रुपए जमा हैं। उनके पास सवा लाख रुपए का पांच तोले सोना भी है।
हमारेनएबने प्रधान के पास जैड क्षेत्र में संपत्ति है, लेकिन सही कीमत उन्होंने भी छिपाई है। प्रधान 23 जैड में 12 बीघा जमीन के मालिक हैं, जिसकी कीमत उन्होंने 14 लाख रुपए बताई है। गांव में बड़ा रिहायशी मकान है, जो महज ही 50 हजार रुपए का है। प|ी के पास पांच तोले सोना है, जिसकी कीमत उन्होंने नहीं बताई। उनका एक बैंक खाता है, जिसमें जमा पूंजी के नाम पर 10 हजार रुपए जमा हैं।
बसंतविहारके समीप रहने वाली उपप्रधान के पास खुद की संपत्ति कम है, लेकिन पति के पास संपत्ति ठीकठाक है। 50 आरबी क्षेत्र में इन दंपती के पास 40 बीघा जमीन है, लेकिन कीमत उन्होंने नहीं बताई। बसंत विहार में 40 गुणा 70 का प्लाॅट है, जो उन्होंने सिर्फ 10 लाख रुपए का बताया है। दोनों के पास 20 तोले सोना है, जो पांच लाख रुपए का है। पति-प|ी के दो बैंक खाते हैं। पति के खाते में 50 हजार रुपए और उपप्रधान के खाते में पौने दो लाख रुपए जमा हैं।
मनदीपकौर
उपप्रधान
नक्षत्रसिंह रमाणा
उपजिला प्रमुख
पुरुषोत्तम बराड़
पंस. प्रधान
प्रियंका श्योराण
जिला प्रमुख