पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय जनता पार्टी जिलेभर में जोड़ेगी तीन लाख नए सदस्य

भारतीय जनता पार्टी जिलेभर में जोड़ेगी तीन लाख नए सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| सदस्यताअभियान के तहत भाजपा जिलेभर में तीन लाख नए सदस्यों को जोड़ेगी। अब तक 90 हजार सदस्यों को जोड़ा जा चुका है। जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढ़ी ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए जिलाप्रभारी भागीरथ कड़वासरा तथा सह-प्रभारी प्रहलाद टाक को लगाने के अलावा 19 ब्लाक प्रभारी लगाए गए हैं। सभी को लक्ष्य दिया है कि 31 मार्च तक सदस्यता अभियान में तीन लाख सदस्य जोड़े जाएं। सदस्य बनने के लिए आम आदमी को टोली फ्री नंबर पर मिस कॉल देनी है। उसके मोबाइल नंबर पर सदस्यता क्रमांक आएगा। फिर उसे अपना नाम, उम्र, शहर अन्य जानकारी एसएमएस करनी होगी।