पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट से भूप काॅलोनी में सारी रात बंद रही बिजली

ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट से भूप काॅलोनी में सारी रात बंद रही बिजली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| मीराचौक स्थित विद्युत विभाग के 250 केवी ट्रांसफार्मर में बुधवार रात फाल्ट गया। इससे जुड़े इलाके की विद्युत सप्लाई सारी रात शुरू नहीं हा़े सकी। नागरिकों ने बताया कि बुधवार रात 8.30 बजे भूप काॅलोनी की बिजली सप्लाई बंद हो गई। लोगों ने तुरंत डिस्कॉम के कंट्रोल रूम में जानकारी दर्ज कराई। जानकारी पाकर चहल चौक सब स्टेशन की विद्युत टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। मगर देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका। इस कारण भूप काॅलोनी के लगभग 100 मकानों में सारी रात विद्युत सप्लाई नहीं हा़े सकी।