- Hindi News
- बस को ओवरटेक करते वाहन की टक्कर से एक घायल
बस को ओवरटेक करते वाहन की टक्कर से एक घायल
श्रीकरणपुर. कस्बेके नजदीक बस को ओवरटेक कर रहे वाहन की टक्कर से सड़क के किनारे खड़ा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। घायल चक दो एमएम धरंगावाली निवासी रमेश कुमार है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को ग्रामीणों अपने कब्जे में ले लिया, चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी अनुसार ईंट भट्ठे पर काम करने वाला रमेश कुमार पुत्र मक्खन सिंह बुधवार शाम को बाइक पर भट्ठे से अपने गांव जा रहा था। खरलां में रमेश कुमार मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए रुका। वह सड़क के किनारे खड़ा था। इस बीच एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा एस मैजिक गाड़ी ने बाइक के पास खड़े रमेश को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक ने टाटा मैजिक गाड़ी को रोक लिया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल के सिर में गंभीर चोट के चलते डॉक्टर ने उसे श्रीगंगानगर रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के एएसआई बुधराम घायल के परिजन भी पहुंच गए।
श्रीकरणपुर. राजकीय चिकित्सालय में वाहन की टक्कर में घायल को इलाज करते डाक्टर।