ढाबे का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा बचा
सिलेंडर लीक होने से मची भगदड़
पुलिसकी ओर से बचाव कार्य करने के दौरान भट्ठी हटाते समय सिलेंडर लीक हो गया। तेज रिसाव होने से ढाबे के अंदर गैस भर गई। गैस लीक होने से आस पास खड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सिलेंडर को बाहर निकाल गैस रिसाव बंद किया। होटल के सामने पेट्रोल पंप भी है यदि सिलेंडर में आग पकड़ लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को दूर कर दिया।
जल्दकरानी थी मरम्मत : ढाबेके कर्मचारियों ने बताया कि पानी की पाइपों में पानी का रिसाव होता है। जिससे प्रथम मंजिल के फर्श पर दरारें आई हुई हैं। साथ ही किनारे पर भट्टी जलने से दरारें बढ़ी हुई थी। जल्द ही संचालक की ओर से इसकी मरम्मत कराई जाने वाली थी।
श्रीगंगानगर. ढाबे का छज्जा गिरने से दबे युवक को निकालते लोग।
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर
कोडाचौक के पास करीब 30 साल पुरानी बिल्डिंग में चल रहे ढाबे का छज्जा गिर गया। शाम 4 बजे हुई इस घटना में ढाबा संचालक का एक बेटा मलबे में दब गया। घटना के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने मौके से मलबे में से युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए जीप से जिला अस्पताल भेजा और बचाव कार्य शुरू किया।
इंद्रा कॉलोनी निवासी किशनलाल जुनेजा दस वर्षों से अमृत वैष्णो ढाबा चला रहे हैं। इस ढाबे में भूतल पर लोग खाना खाते हैं। प्रथम तल पर भट्ठी में रोटियां बनती थीं। रविवार दोपहर ढाबे में 9 कर्मचारियों समेत संचालक किशन का एक पैर से नि:शक्त बेटा मनी भी था। शाम करीब 4 बजे 5 कर्मचारी प्रथम मंजिल पर और बाकी 4 लोग भूतल पर खाने की तैयारी में लगे थे। प्रथम मंजिल पर भट्ठी पर काम करने वाला कर्मचारी दर्शन आग जलाने की तैयारी कर रहा था। तभी छज्जा चरमराते हुए टीन शेड के साथ भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे नीचे काउंटर पर खड़ा मनी मलबे के नीचे दब गया। बगल की दुकान में में बैठे बस ऑपरेटर सोनू अनेजा ने तुरंत पुरानी आबादी पुलिस को फोन किया। कुछ ही देर में एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ बचाव कार्य करते हुए मनी कोे बाहर निकाल उसे पुलिस जीप से जिला अस्पताल भेजा। उसके पैर में चोट लगी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
बाल-बालबचे राजकुमार और दर्शन सिंह
हलवाईराजकुमार ने बताया कि घटना के वक्त वे छज्जे के नीचे ही खड़े थे। छज्जा दरकने की आवाज आने पर जैसे ही वे अंदर की ओर भागे तब पू