- Hindi News
- करणी मार्ग पर 78, हनुमानगढ़ रोड पर काटे जाएंगे 150 पेड़
करणी मार्ग पर 78, हनुमानगढ़ रोड पर काटे जाएंगे 150 पेड़
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
आरयूबीके निर्माण के लिए पेड़ों को जल्द कटवाया जाएगा। आरयूबी निर्माता डिपार्टमेंट इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा करणीमार्ग पर 78 पेड़ों को चिन्हित किया है। इसकी नीलामी यूआईटी 23 दिसंबर को जोधपुर विद्युत वितरण कार्यालय में करेगी। इससे आने वाली राशि बिजली विभाग की होगी।
इन पेड़ों की नीलामी के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसमें यूआईटी, पीडब्ल्यूडी बिजली विभाग के एक्सईएन हैं। यूआईटी सचिव ओपी बुनकर ने बताया कि इन पेड़ों की कटाई से पहले नए पेड़ लगाए जाने हैं। ऐसे में अभी तक 70 से अधिक पेड़ इस मार्ग पर लगाए जा चुके हैं। अन्य पेड़ कटाई होने के बाद लगाए जाएंगे।
हनुमानगढ़रोड पर होगी पेड़ों की नीलामी
हनुमानगढ़रोड को चौड़ा किया जा चुका है इसमें केवल लाइट के पोल के कनेक्शन करने बाकी हैं। ऐसे में इस मार्ग पर 150 पेड़ों को अभी तक हटाया नहीं गया, जिससे मार्ग चौड़ा होने के बावजूद राहगीरों को परेशानी हो रही है। इन पेड़ों काे हटाने के लिए यूआईटी ने इन्हे चिन्हित किया है। यूआईटी सचिव ओपी बुनकर का कहना कि पेड़ों की नीलामी से लेकर हटाने की प्रक्रिया पीडब्लूडी द्वारा की जाएगी। इसके लिए विभाग को पत्र भी लिखा जा चुका है।