पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य मंत्री निहालचंद ने ग्राम पंचायत मिर्जेवाला में लगाई झाड़ू

राज्य मंत्री निहालचंद ने ग्राम पंचायत मिर्जेवाला में लगाई झाड़ू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

स्वच्छभारत अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल ने रविवार को ग्राम मिर्जेवाला में सभी गांव वासियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इस अवसर पर निहालचंद ने सभी ग्राम पंचायत के साथ संकल्प लिया पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे और गांव को स्वच्छ बनाएंगे। मंत्री ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकसित सुंदर बनाया जायेगा। गांव में 3 करोड़ दो लाख पचास हजार रुपये की राशि से सड़क, नालियां शौचालयों का निर्माण किया जायेगा।

निहालचंद ने सांसद ग्राम विकास योजना के तहत 19 अक्टूबर 2014 को गांव मिर्जेवाला को गोद लेकर उसे विकसित करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही सांसद ग्राम विकास योजना से जुड़ने वाला देश का पहला गांव भी बना था। श्रीगंगानगर जिले में 180 करोड़ की लागत से बन रही नयी शुगरमिल, ओवरब्रिज, पुल-निर्माण, नहरों का सुदृढ़ीकरण तथा गावों में किसान सेवा केंद्रों के निर्माण विकास के उदाहरण हैं।

सार्वजनिक प्रयोजन श्मशान भूमि, हड्डारोड़ी के लिये 491 बीघा भूमि का आवंटन किया गया। वर्ष 2013-14 में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चने की खरीद की बकाया राशि 174 करोड़ रुपये का भुगतान वर्तमान सरकार ने किसानों को दिया।