पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस सेवा दल ने संजय गांधी की जयंती मनाई

कांग्रेस सेवा दल ने संजय गांधी की जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिलाकांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को संजय गांधी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्यामलाल शेखावाटी की। मुख्य वक्ता पीसीसी सचिव सुशील कुमार आसोपा ने संजय गांधी को दूर दृष्टिवाला राजनेता बताया। आसोपा ने कहा कि संजय गांधी ने सामजिक और आर्थिक बदलाव लाने वाले कई कार्यक्रम शुरू किए जो आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव भूपेंद्र कौर टूरना, कांग्रेस प्रवक्ता जेएम कामरा, सचिव रामू भुजियावाला, महिला संगठक राजलता चौधरी, संगठन मंत्री मुकेश साहू अनूप सोनी ने संजय गांधी के जीवन पर विचार व्यक्त किए।