- Hindi News
- रीको सेकंड फेज और शहर के कुछ इलाकों में बिजली बंद
रीको सेकंड फेज और शहर के कुछ इलाकों में बिजली बंद
श्रीगंगानगर| रीकोमें ट्रांसफार्मर बदलने और मेंटीनेंस कार्य के चलते रीको इंडस्ट्रियल एरिए के सेकंड फेज की सप्लाई बुधवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। वहीं पहले फेज में सुबह 10 से 1 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी। इस एरिए में आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत रहती थी, जिसके चलते यहां अब 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहीं, दीपावली मेंटीनेंस के चलते सेतिया फार्म फीडर की सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बसंती चौक, सेतिया फार्म, जस्सा सिंह मार्ग, प्रेमनगर का कुछ इलाका और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।