- Hindi News
- राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में श्रीगंगानगर की छात्र प्रथम छात्रा वर्ग की टीम रही दूसरे स्थान
राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में श्रीगंगानगर की छात्र प्रथम छात्रा वर्ग की टीम रही दूसरे स्थान पर
श्रीगंगानगर| 19सितंबर से अंधविद्यालय में चल रही 14 वर्षीय छात्र-छात्रा 59वीं राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में श्रीगंगानगर की छात्र वर्ग की टीम ने 18 पदक प्राप्त करके प्रथम छात्रा वर्ग की टीम ने 12 पदक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रही, लेकिन श्रीगंगानगर की टीम को ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया।
सभी खिलाड़ियों को बुधवार सुबह 9 बजे सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जनवरी 2015 में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में किया जाएगा। छात्रा वर्ग में बाड़मेर की टीम ने 24 पदक हासिल करके प्रथम, राजसमंद की टीम ने 10 पदक हासिल करके तीसरे स्थान पर कोटा की टीम ने 6 पदक हासिल करके चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा छात्र वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम ने 13 पदक हासिल करके दूसरे, अलवर की टीम ने 12 पदक हासिल करके तीसरे स्थान पर बाड़मेर की टीम ने 7 पदक हासिल करके चौथे स्थान पर रही। छात्र वर्ग में श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों में 50 किग्रा. भार वर्ग से अधिक में देवेंद्र सिंह, 30 किग्रा. में अक्षित प्रथम, द्वितीय स्थान पर 40 किग्रा. में विनोद कुमार, 50 किग्रा. में स्नेह दीप तृतीय स्थान पर 25 किग्रा. में अभिमान, 35 में अंजिल, 40 में शिव कुमार रहे। छात्रा वर्ग में 23 किग्रा. भार वर्ग में कविता प्रथम, द्वितीय स्थान पर 36 में गगनदीप, राजवीर 44 से अधिक भार वर्ग में पूजा को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा।