पिकअप से 26 भेड़ मेमने बरामद
मुकलावाथाना क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप में 26 भेड़ कई छोटे मेमनों को ले जाते हुए युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम पुलिस 32 एमएल के पास गश्त कर रही थी। तभी सामने से आते पिकप में कई जानवर ठूंसे हुए दिखने पर पुलिस ने उसे रोका। इसके बाद पुलिस ने पिकप से 26 भेड़ें कई मेमनों को देख युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक रावला में 12 केएनबी गांव का रहने वाला बनवारी लाल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया है।