- Hindi News
- 16 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे डिपो संचालक
16 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे डिपो संचालक
16 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे डिपो संचालक
श्रीगंगानगर। सरकारके नए नियमों के खिलाफ डिपो संचालकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। डिपो संचालक 16 फरवरी से डिपो बंद रखेंगे और 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। यह निर्णय डिपो संचालकों की जयपुर में हुई बैठक में लिया गया। श्रीगंगानगर डिपो संघ के ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम साईं ने बताया कि डिपो संचालकों ने दो मांगों का ज्ञापन भी सरकार को सौंपा है। डिपो संचालकों की मांग है कि खाद्य सुरक्षा के सत्यापन दस्तावेज लेने के काम से डिपो संचालकों को मुक्ति दी जाए। इसके लिए सरकारी कर्मचारी लगाए जाएं। दूसरा, मूल्य सूचकांक के आधार पर डिपो संचालकों का मानदेय तय किया जाए।