आज अाएगी एमएसजी, पहले दिन हाउस फुल
पहले दिन 3320 लोग देखेंगे फिल्म
सिटीरिपोर्टर|श्रीगंगानगर
डेरासच्चासौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी के लिए शहर भर के डेरा प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा गया। हालांकि यह फिल्म शुक्रवार को देश भर के सिनेमा घरों के साथ ही श्रीगंगानगर शहर में रिलीज होगी। इससे पहले ही गुरुवार को शहर के दोनों सिनेमा घरों की एडवांस में सारी टिकटें बुक हो गई।
जानकारी के अनुसार सेंसर बोर्ड से परमिशन मिलने के बाद यह फिल्म अब एमएसजी - दि मैसेंजर नाम से रिलीज होगी। शहर में इसका प्रसारण सीजीआर मॉल गणेश टॉकीज में होगा। गोल्ड डिजिटल सिनेमा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र पाठक ने बताया कि बुधवार से ही टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी, गुरुवार शाम तक पहले दिन के सारे शो की टिकटें बिक गईं। वहीं गणेश टॉकीज के मैनेजर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार के चारों शो हाउसफुल जाएंगे। इनकी एडवांस बुकिंग हो गई हैं। शनिवार के भी आधे से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं।
प्रशासनभी हुआ सतर्क: फिल्मरिलीज को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। शहर ही हर गतिविधि पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही सभी क्षेत्रीय थानों को यह निर्देश दे दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें। दोनों ही सिनेमा घरों के प्रबंधकों ने बताया कि कोई अव्यवस्था फैले इसके लिए पहले ही प्रशासन को फिल्म रिलीज होने की जानकारी भेज दी गई है।
िसनेमाघरों पर पुलिस की नजर
^पुलिसकी दोनों ही सिनेमा घरों पर नजर है। हम कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे। किसी शरारती तत्व ने अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरिप्रसाद शर्मा, एसपी, श्रीगंगानगर।
सीजीआर: यहांदो स्क्रीन में फिल्म का प्रसारण किया जाएगा रोजाना सात शो चलेंगे। सीजीआर की पहली स्क्रीन की दर्शक क्षमता 255 है, इसमें चार शो चलेंगे। वहीं दूसरी स्क्रीन की क्षमता 185 है, इसमें फिल्म के तीन शो चलाए जाएंगे।
गणेशसिनेमा: यहांपूरे दिन में फिल्म के चार शो चलाए जाएंगे पहला शो सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। टॉकीज की दर्शक क्षमता 439 सीटों की है, जिसकी की सारी टिकटें गुरुवार शाम तक बिक चुकी थी।